मंदसौर घटना पर बोले नेता प्रतिपक्ष- ‘प्रदेश के हालात चिंताजनक लेकिन सरकार कानून बनाने में नाकाम’

6/28/2018 7:08:12 PM

भोपाल : मंदसौर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद राज्य में स्थिति तनावपूर्ण है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इस घटना को दर्दनाक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार फांसी की सजा का कानून बनाने की बात तो करती है, लेकिन व्यवस्था नहीं सुधार पाती है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिला उत्पीड़न के हालात चिंताजनक हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था और महिला उत्पीड़न जिस तरह से लगातार बढ़ रहा है, ये चिंता का विषय है। सरकार की तरफ से कानून बनाने की बात होती है लेकिन इस पर कोई कदम नहीं उठाया जाता है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

गौरतलब है कि बुधवार को मंदसौर में  स्कूल से लौटते वक्त एक आठ साल की बच्ची को दरिंदे ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे कंटीली झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था। स्कूल के सीसीटीवी में वह बच्ची को ले जाते हुए कैद हो गया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Prashar

This news is Prashar