पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर में राजपूत समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, कह दी ये बड़ी बात

Saturday, Oct 12, 2024-10:31 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर के दो दिवसीय प्रवास पर हैं,इस दौरान उन्होंने विजयादशमी के मौके पर आयोजित शस्त्र पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए,उन्होंने शस्त्रों की पूजा करने के साथ ही समाज जनों को विजयादशमी की बधाई भी दी,इस दौरान दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए राजनीतिक बयानबाजी भी की है। इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज विजयदशमी पर आयोजित राजपूत समाज के शस्त्र पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए

PunjabKesariइस दौरान,राजपूत समाज के लोगों ने उनका स्वागत करते हुए दशहरे की शुभकामनाएं दी इसके बाद दिग्विजय सिंह ने शस्त्र पूजन किया, दिग्विजय सिंह ने शनिवार शाम 5 बजे एक महत्वपूर्ण बयान में कहा है कि घर में शस्त्र रखने में कोई हर्ज नहीं, लेकिन शस्त्र चलाने का विवेक होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में कलम को भी शास्त्र की तरह पूजा की जानी चाहिए,क्योंकि आज के दौर का सबसे बड़ा शस्त्र कलम है। उन्होंने समाज की कुरीतियों को मिटाने के लिए सबको आगे आने का आह्वान किया इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने दहेज प्रथा और मृत्यु भोज जैसे प्रथाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

PunjabKesariदिग्विजय सिंह ने समाज सुधार को राजनीति से अलग रखने की बात कही, क्योंकि समाज सुधार लोगों को जोड़ता है,जबकि राजनीति तोड़ती है इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने राजपूत समाज को बंदूक के लाइसेंस  में आ रही समस्या का समाधान निकालने का भी आश्वासन दिया है। दिग्विजय सिंह के साथ उनकी पत्नी अमृता सिंह भी मौजूद थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News