क्या ये पैसा इनके मामा के घर से आता है...दिग्विजय सिंह ने लाडली बहना योजना पर उठाए सवाल

Saturday, Sep 13, 2025-03:55 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लाड़ली बहना योजना को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि इस महंगाई के दौर में 1250 रुपए की मासिक सहायता मात्र दिखावा और शोर मचाने का जरिया है इससे बहनों की बुनियादी जरुरतें भी पूरी नहीं होती। उन्होंने कहा कि ‘क्या महंगी शिक्षा, मंहगी स्वास्थ सेवाओं, महंगे दूध और पौष्टिक आहार के वर्तमान दौर में 1250 रुपए महीना ऊंट के मुंह में जीरा भी नही है।’

PunjabKesari

दिग्विजय ने सरकार पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने पूछा क्या यह पैसा सरकार के मामा के घर से आता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या मोहन भागवत द्वारा लाडली बहनों को तीन संतानों को जन्म देने के आह्वान नहीं किया। क्या ऐसी नीतियां महिलाओं पर बोझ बढ़ाने के समान नहीं हैं। उन्होंने सरकारी अस्पतालों की कमी का जिक्र करते हुए कहा कि बीमारी की स्थिति में निजी अस्पतालों में इलाज कराना भी इस राशि से संभव नहीं। कुपोषण से बचाव, बिजली बिल चुकाना, तीज-त्योहार और बच्चों के जन्मदिन मनाना भी इस राशि में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी अंग्रेजी स्कूलों की कमी के चलते महिलाएं अपने बच्चों को महंगे निजी स्कूलों में पढ़ाने में असमर्थ हैं और 1250 रुपये में तीन बच्चों को इंजीनियर या डॉक्टर बनाने का तो सवाल ही नहीं उठता।

रोजगार के साधन उपलब्ध कराए सरकार

दिग्विजय सिंह ने सरकार को सलाह देते हुए कहा कि पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी की तरह बहनों के भाइयों, व्यस्क संतानों और पतियों को नौकरी या रोजगार दिलाए और उनकी आय का स्थायी साधन उपलब्ध कराए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News