डॉक्टरों की हड़ताल पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, कहा- राजनीतिक रूप देने की कोशिश

6/17/2019 2:10:18 PM

भोपाल: पश्चिम बंगाल में डॉक्टर से हुई मारपीट के विरोध में प्रदेश में हो रही डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी असर पड़ रहा है। सुबह से ही ओपीडी में डॉक्टर मौजूद नही हैं जिसके चलते मरीज परेशान हो रहे हैं। महिलाएं खून की जांच और उपचार के लिए इंतजार कर रही है और कुछ तो बिना इलाज के लिए वापस लौट रहे है। हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। इसी बीच प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने इस हड़ताल को राजनैतिक रुप करार दिया है। 



पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बिना किसी का नाम लिए पूछा कि मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पहले से कानून है। फिर ये हड़ताल क्यों? म.प्र.शासन को कानून को सख़्ती से लागू करना चाहिए। मरीज़ों का इलाज डॉक्टर का प्रथम दायित्व है। इसे राजनीतिक रूप से देना उचित नहीं।

meena

This news is meena