दिग्विजय सिंह का ऐलान- BJP के गढ़ में लहराएगा कांग्रेस का परचम

5/13/2019 8:29:17 AM

भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 के तहत छठवें चरण में मध्य प्रदेश में भोपाल समेत आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत के अंतिम आंकड़े अभी तक आए भी नहीं हैं, लेकिन भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जीत का दावा कर दिया है।

'मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं'
भोपाल के एक मतदान केंद के बाहर बैठे दिग्विजय सिंह पत्रकारों से  बातचीत में कहा, 'मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं।' दिग्विजय ने कहा कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है और विधानसभा के बाद अब बीजेपी के गढ़ भोपाल में कांग्रेस की जीत होगी। अपना वोट न डालने पर दिग्विजय ने कहा कि, उन्‍होंने उतने ही वोट बढ़वा दिए हैं। 


 

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपालवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, भीषण गर्मी में भी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, इसके लिए सभी मतदाता बंधु बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा, 'महिला, पुरुष, मजदूर, किसान, व्यापारी, कर्मचारी आदि सभी वर्गों ने भोपाल के सद्भाव और विकास के लिए वोट किया. इसके लिए सभी का तहेदिल से धन्यवाद। 

suman

This news is suman