दिग्विजय का PM मोदी से सवाल, क्या शाहनवाज और नकवी पर लव जिहाद का कानून लागू होगा?

12/26/2020 12:58:20 PM

राजगढ़: मध्य प्रदेश में लव जिहाद कानून को शिवराज कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी मिल गई है और जल्द ही विधानसभा में भी पारित कर दिया जाएगा। लेकिन इससे पहले मध्य प्रदेश के राज्यसभा सासंद दिग्विजय सिंह ने लव जिहाद को लेकर भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। राजगढ़ में एक सभा में बोलते हुए दिग्विजय ने कहा कि भाजपा के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व भाजपा नेता शहनवाज हुसैन कौन है और उनकी पत्नी हिन्दू है, इन पर लव जिहाद कानून लागू होगा क्या? वो अपराधी नहीं है क्या?



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा के केन्द्र सरकार में मुस्लिम मंत्री और राष्ट्रीय नेताओं को टारगेट करते हुए लव जिहाद कानून पर सवाल उठाए हैं और भाजपा से जवाब मांगा। दिग्विजय सिंह ने आज मध्य प्रदेश के राजगढ़ में लव जिहाद कानून पर कहा- अब यही है, लव जिहाद के कानून अगर लागू कर रहे हैं, तो मुख्तार अब्बास नकवी जो है इनके मंत्री है, इनकी इनके पत्नी कौन है हिंदू है , शाहनवाज खान कौन है, उनकी पत्नी कौन है , हिन्दू है, इन पर लव जिहाद कानून लागू होगा क्या? वो अपराधी नहीं है क्या? 



कोई हिन्दू लड़का मुस्लिम लड़की घर में ले आएगा तो उस पर भी लव जिहाद बनेगा ? इस प्रश्न का कोई उत्तर नहीं देता, कहते है दिग्विजय सिंह उल्टी सीधी बातें करता है। मोदी जी से कोई प्रश्न पूछले तो वो राष्ट्र द्रोही। इस पूरे देश मे मोदी शाह के जोड़े ने अमीर को और अमीर कर दिया, गरीब और गरीब होते जा रहे है।


 


 

meena

This news is meena