दिग्विजय सिंह का PM मोदी पर तंज, हिंदुत्व के लिए प्याज-लहसुन मत खाना, ये हमारी संस्कृति का नहीं

Wednesday, Dec 04, 2019-10:51 AM (IST)

भोपाल: प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर आम लोग परेशान हैं। वहीं प्याज पर सियासत भी शुरु हो गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर प्याज की कीमतों को लेकर हमला बोला है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्याज को हिन्दुत्व से जोड़ कर पीएम मोदी पर तंज कसा है।

 

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा- मोदी जी को प्याज की बढ़ती कीमतों पर चुप्पी साधने की बजाय भाषण देना चाहिए। अब उन्हें प्याज का बहिष्कार करना चाहिए। ये हमारी सेहत और संस्कृति के लिए अच्छा नहीं है। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा- अब मोदी जी को कहना चाहिये 'भाईयों और बहनों हिंदुत्व को पूरा अपनाना है तो प्याज लहसुन नहीं खाना चाहिये। हमारी सेहत और संस्कृति के लिये अच्छा नहीं है, बहिष्कार करो।'

PunjabKesari

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में प्याज की कीमतों में लगातार बढ़ौतरी हुई है। भोपाल में प्याज की कीमत 100 रुपए किलो पहुंचने वाली है। मंहगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है। मध्यवर्ग का बजट बिगड़ गया है। आलम यह है कि चोर सोने-चांदी के साथ-साथ अब खेतों से प्याज भी चुराने लगे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News