दिग्विजय सिंह बोले- यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो पाकिस्तान की जासूसी करने वाले बजरंग दल और भाजपा के लोगों पर दर्ज करेंगे देशद्रोह का केस

5/27/2023 2:00:43 PM

खंडवा (निशात सिद्दीकी) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इन दिनों निमाड़ के दौरे पर हैं। वे यहां पर लगातार बजरंग दल और भाजपा पर हमलावर हो रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर उन्होंने बजरंग दल और भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तो बजरंग दल और भाजपा के लोगों के खिलाफ देशद्रोह का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजरंग दल और भाजपा के लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करते हैं। ऐसे लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल में डाला जाएगा। दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें उद्घाटनजीवी बताया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं करवाना भारत के राष्ट्रपति का अपमान है, उन्होंने कहा कि मोदी जी सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए खुद यह उद्घाटन कर रहे हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत के बाद उत्साहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों निमाड़ के दौरे पर है। खंडवा में पार्टी संगठन के कार्यक्रम से पहले पत्रकार हो चर्चा के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने फायदे के लिए देश का सांप्रदायिक माहौल खराब कर रही है। दिग्विजय सिंह ने 15 महीने की  कांग्रेस की सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो वह भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के मामलों  की जांच कराएगी।  उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल के लोगों के खिलाफ देशद्रोह के  मुकदमें दर्ज किया जाएगा जिन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी का काम किया। दिग्विजय सिंह कहा कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार के एक एक प्रकरण में जिम्मेदारी तय की जाएगी। राष्ट्रद्रोह के मामले में बजरंग दल और भाजपा के लोग जिन्होंने आई एस आई जाने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी की है। उन पर प्रकरण दर्ज किए जाएंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने संसद भवन के उद्घाटन पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति  झारखंड जाकर न्यायालय भवन का उद्घाटन कर सकती है लेकिन दिल्ली में रहते हुए राष्ट्रपति भवन का उद्घाटन नहीं कर सकती। उन्होंने संविधान का उल्लेख करते हुए  इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया। उन्होंने  कहा कि पीएम मोदी सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए संविधान से परे जाकर संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि कांग्रेस की सरकार जब 15 महीने थी तो उन्होंने क्या काम किया। तो उन्होंने कहा कि हमारे 15 महीने तो कोड ऑफ कंडक्ट में ही निकल गए। उसके बाद भी हमने किसानों का कर्जा माफ किया और बिजली बिल हाफ किया। गरीबों की 300 रुपए की पेंशन को बढ़ाकर 600  रुपए किया। ऐसी बहुत सी योजनाओं पर हमने काम किया है।

दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव जीतने के लिए सांप्रदायिक सद्भाव को बिगड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव हमारे सनातनी धर्म की परंपरा रही है। लेकिन भाजपा ने इसे समाप्त कर दिया। सनातनी परंपरा में नारा लगाया जाता है कि धर्म की रक्षा हो अधर्म का नाश हो और प्राणियों का कल्याण हो। मतलब जिनमें भी जान है सभी का कल्याण की बात कही जाती है। यही सांप्रदायिक एकता का प्रतीक है।

meena

This news is Content Writer meena