माफिया पर कसे शिकंजे पर दिग्विजय सिंह बोले- प्रदेश के 'सिंघम' है कमलनाथ

12/16/2019 3:49:25 PM

रतलाम: मध्यप्रदेश में माफिया के खिलाफ हो रही लगातार कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ की तारीफ की और उन्हें मध्य प्रदेश का सिंघम कहा है। वहीं उन्होंने कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि फरेब और अफवाहें फैलाने के लिए RSS में ट्रेनिंग दी जाती है। देश मे भाजपा की नहीं बल्कि  मोदी शाह की सरकार है। इस दौरान उन्होंने कहा कि माफिया की अगली लिस्ट तैयार है और जल्द ही आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने प्रदेश में फैले माफिया के लिए पूर्व सीएम शिवराज सिंह को दोषी ठहराया।



राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर बोले...
दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान को सही बताया है और कहा कि सावरकर ने ही दो राष्ट्र थ्योरी दी थी। सावरकर ने ही ब्रिटिश हुकूमत से माफी मांगी थी।



केंद्र पर साधा निशाना
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी शाह ने सब पड़ोसियों से झगड़ा कर लिया। नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका से संबंध बिगाड़ लिए। अटल जी कहते थे love thy neighbour। अब माहौल बिगड़ रहा है। कश्मीर अलग हो गया, नार्थ ईस्ट जल रहा है। विश्वास 2019 के बाद तोड़ दिया। मुस्लिमों में अशांति पैदा कर दी है। यह भारतीय संविधान के मूल स्वरूप के विरुद्ध है।



नार्थ ईस्ट के बारे में हर स्टेट के संस्कार, स्थिति समझना होगा। असम में अलग अलग ट्राइब है। सेंसिटिव मामला है। देश मे हालात बिगड़ेंगे। शंकराचार्य जी ने कहा कि कोई भी राजा अगर जीत हासिल करता है तो वहां के धर्म की रक्षा करे। सरदार पटेल ने स्वीकार किया था, की कश्मीर पाकिस्तान को दे दी। कांग्रेस विभाजन के पक्ष में नहीं थी। कश्मीर 370 के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने विरोध नहीं किया। भाजपा वाले न संस्कार जानते है, न इतिहास, न सनातन धर्म।

meena

This news is Edited By meena