आखिर क्या कारण है कि चुने हुए दफ्तरों में आग लग रही...सतपुड़ा भवन अग्निकांड पर दिग्विजय सिंह ने सरकार पर उठाए सवाल

6/14/2023 4:22:08 PM

भोपाल(विवान तिवारी): सतपुड़ा भवन में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आखिर क्या कारण है कि चुने हुए दफ्तरों में आग लगती है। मध्य प्रदेश सरकार पर पर हमला करते हुए कहा कि सरकार केवल धंधा कर रही है। कमीशन बाजी कर रही है। दमोह स्कूल पर हुई अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह कौन से नियम के तहत बुलडोजर चलाया जा रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जो भी घोषणा की उस वादे को पूरा नहीं किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज तक उन्होंने जो भी घोषणा की है उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री के भोपाल दौरे को लेकर तंज कसा और कहा कि मध्य प्रदेश में चुनाव आया इसलिए वो भी आए।

meena

This news is Content Writer meena