कारम डेम का ठेकेदार गृहमंत्री मिश्रा का खास, इसलिए कार्रवाई नहीं कर रही शिवराज सरकार- दिग्विजय सिंह

8/17/2022 5:12:29 PM

शमशाबाद(धर्मेंद्र प्रजापति): पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शमशाबाद दौरे पर हैं। वे शहर के महानीम चौराहे पर कांग्रेस नेताओं से चर्चा की और लटेरी रायपुरा के गोलीकांड से पीड़ित आदिवासी परिवार का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने तिरंगा झंडा और राम भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कारम डेम का मुद्दा भी उठाया और शिवराज सरकार पर सवाल दागे।
PunjabKesari

तिरंगा और राम पर बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने तिरंगा और राम को बेच दिया है। भाजपा अपने फायदे के लिए राम का नाम लेती है सीता जी का नहीं। दिग्गी ने इंदौर के बांध का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज कोरी वाह वाही लूट रहे है कि उन्होंने धार के कारम डेम को टूटने से बचाया।

PunjabKesari

लोगों की जान बचाई बल्कि सच्चाई ये है कि उस डेम का ठेकेदार गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खास है। इस लिए कोई कार्यवाही नहीं हो रही। सब ई टेंडरिंग का खेल चल रहा है। इनके समय बने सभी बांध और पुल टूट रहे है क्योंकि सब मिलीभगत का खेल चल रहा है। इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ आदिवासी नेता ओमकार मरकाम, पूर्व मंडी अध्यक्ष खबर सिंधु, विक्रम सिंह भवर बना जिला पंचायत सदस्य चेतन विक्रम सिंह, विदिशा विधायक शशांक भार्गव, रमेश तिवारी, अंशु शर्मा एवं अन्य नेतागण मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News