दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, कहा- कुछ दिन किसी से नहीं मिल पाऊंगा

Tuesday, Aug 20, 2024-01:33 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की।

राज्यसभा सदस्य ने पोस्ट में कहा, "मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे 5 दिन आराम करने के लिए कहा गया है। इसलिए मैं कुछ समय तक किसी से नहीं मिल पाऊंगा। क्षमा करें। आप सभी भी कोविड से बचने के लिए अपना ख्याल रखें।" इससे पहले जनवरी 2022 में उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News