रेत माफिया के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता को लिखा पत्र, वीडी शर्मा और बृजेंद्र प्रताप सिंह पर साधा निशाना

2/5/2022 6:38:19 PM

भोपाल (प्रतुल पाराशर): पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता को लिखा पत्र है। दिग्विजय सिंह ने पत्र में  पन्ना के अजयगढ़ तहसील में उत्तरप्रदेश के रेत माफिया की ओर से अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिसके लिए पूर्व सीएम ने लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता को लिखा पत्र है।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पत्र के माध्मय से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा कि स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत माफिया को भाजपा अध्यक्ष प्रदेश वीडी शर्मा और खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का संरक्षण प्राप्त है। जिसके कारण क्षेत्र में लगातार रेत का खनन हो रहा है। 

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने माननीय लोकायुक्त से उच्च स्तरीय राजनेताओं का संरक्षण प्राप्त रेत माफिया और माफिया को संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है। दिग्विजय सिंह ने पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त के नेतृत्व में मुख्यालय स्तर पर सख्त कार्रवाई कराने का निवेदन किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News