दिग्विजय सिंह ने डॉक्टरों, वकीलों व पत्रकारों के लिए अलग कानून बनाने की मांग पर जताई सहमति

6/14/2019 1:44:08 PM

भोपाल: उत्तर प्रदेश में एक पत्रकार की गिरफ़्तारी पर सियासत गरमाई हुई है। अब प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों, वकीलों और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग पर सहमति जताई है। उन्होंने ये मुद्दा सोशल मीडिया पर उठाया है और इस मांग का समर्थन किया है।
 



पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट में लिखा-पत्रकारों, वकीलों और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को अलग से कानून बनाने की आवश्कता है। मैं इसका समर्थन करता हूं।बता दें कि, पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हमले और यूपी में पत्रकारों की गिरफ्तारी और मारपीट की घटनाओं के बाद दिग्विजय सिंह का ये ट्वीट आया है। यू पी में सोशल मीडिया में सीएम के खिलाफ़ लिखने वाले पत्रकार की गिरफ्तारी हुई थी।

meena

This news is meena