दिग्विजय ने ट्वीट कर कसा तंज, सिंधिया-शिवराज को लिया आड़े हाथों

7/13/2020 1:57:13 PM

भोपाल: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। हालांकि ये बंटवारा 12 जुलाई को देर रात किया गया। इससे पहले शिवराज ने 11 जुलाई को ग्वालियर में इसके संकेत दिए थे कि रविवार को विभागों का बंटवारा किया जाएगा, जिसके बाद रविवार को पूरे दिन इंतजार करने के बाद विभागों के बंटवारे की सूची सामने आई। विभागो के बंटवारे में जिस तरह के कयास लगाए जा रहे थे, हुआ वही। दरअसल प्रदेश मे बीजेपी की सरकार बनने के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया की अहम भूमिका रही। ऐसे में सिंधिया खेमे के विधायकों को उनके मनमुताबिक विभाग मिलना भी लाज़मी था। लेकिन वहीं दिग्विजय ने विभागों के बंटवारे को लेकर ट्वीट करते हुए सिंधिया और शिवराज पर तंज कसा है।

scindia, shivraj, digvijay, madhya pradesh, politics, mpbjp, mp congress, madhya pradesh punjab kesari

दिग्विजय ने ट्वीट कर कसा तंज

दिग्विजय ने लिखा कि परिवहन और राजस्व विभाग में सिंधिया जी की इतनी रुचि क्यों है, समझदार लोग समझते हैं। अपने इस ट्वीट के जरिए दिग्विजय ने सिंधिया और शिवराज को आड़े हाथों लिया। साथ ही दिग्विजय ने लिखा कि आखिर 11 दिनों के वर्कआउट के बाद  लूट का बंटवारा हो गया। परिवहन , राजस्व जलसंसाधन आदि गये भगोड़ों को और एक्साइज़ शहरी विकास गये भाजपा को। देखते हैं 3 महीने की अंतरिम सरकार कितना अपना भला करती है और कितना जनता का। यह भी देखना है इस अंतरिम मंत्रिमंडल की कितनी बात अधिकारी मानते हैं।

scindia, shivraj, digvijay, madhya pradesh, politics, mpbjp, mp congress, madhya pradesh punjab kesari

बंटवारे से पहले दिग्विजय का ट्वीट

बंटवारे से पहले भी दिग्विजय का एक ट्वीट सामने आया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मध्यप्रदेश मंत्रीमंडल में विभागों के बंटवारे को पूरी बीजेपी दिल्ली से ले कर भोपाल में वर्कआउट चल रहा है। यह मंत्रीमंडल के बंटवारे का झगड़ा नहीं है यह लूट के बंटवारे का झगड़ा है। परिवहन, एक्साइज, राजस्व शहरी विकास आदि सिंधिया जी नहीं छोड़ना चाहेंगे। क्यों, समझ जाओगे !

scindia, shivraj, digvijay, madhya pradesh, politics, mpbjp, mp congress, madhya pradesh punjab kesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News