मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले- कमलनाथ और अरुण यादव की सियासत खत्म करना चाहते हैं दिग्विजय

10/25/2021 7:06:19 PM

भोपाल (प्रतुल पाराशर): कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि, दिग्विजय सिंह नहीं चाहते कि कांग्रेस पार्टी में कोई भी उनके वर्चस्व को चुनौती देने की स्थिति में आए। इसलिए वे हर उस व्यक्ति को नीचे गिराने का प्रयास करते हैं, जो उनकी बराबरी पर आने की कोशिश कर रहा हो। खंडवा उपचुनाव में भी उन्होंने ऐसा ही किया है और एक ही तीर से अरुण यादव तथा कमलनाथ पर निशाना साध दिया।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरीके से खंडवा लोकसभा उपचुनाव में अरुण यादव का टिकट काटा है, उसके बाद से खंडवा सीट पर कांग्रेस के अंदर भारी असंतोष है। यहां दिग्विजय सिंह ने अपनी पसंद के व्यक्ति को टिकट दिलाया है। ऐसा करके उन्होंने अरुण यादव को तो किनारे कर ही दिया है, उन्होंने कमलनाथ को भी पूरी तरह समाप्त करने की प्लानिंग कर ली है।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसे व्यक्ति को टिकट दिलाया है, जो कभी जीत ही नहीं सकता। उसकी हार का ठीकरा कमलनाथ के सिर तो फूटना ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में व्याप्त असंतोष जहां पहले से कमजोर कांग्रेस को और कमजोर करेगा, वहीं भाजपा की जीत का अंतर भी बढ़ाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News