दिग्विजय बोले-शिवराज के घोटालों पर लिखी जा सकती है पुराण

9/11/2018 6:23:38 PM

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी, अमित शाह औऱ शिवराज पर जमकर निशाना साधा है।  उन्होंने शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं शिवराज पर घोटालों का आरोप लगा रहा हूं, शिवराज के घोटालों पर तो पुराण लिखी जा सकती है। सीएम का परिवार व्यापम,रेत खनन,ई टेंडर और पोषण आहार वितरण घोटाले में शामिल है। वहीं उन्होंने शिवराज के देशद्रोही वाले बयान पर मानहानि का दावा पेश करने की बात कही। इसके अलावा सिंह ने केन्द्र सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी एनडीए बिना सोचे समझे फैसले ले रही है। नोटबंदी से देश को बहुत नुकसान हुआ। देश में बेरोजगारी बढ़ी, भ्रष्टाचार को बढावा मिला।
शिवराज को दी चुनौती
दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए सोशल इशू पर जनता का ध्यान केन्द्रित कर रही है।राजनीति मे कटुता नही प्रतिद्वंदिता हो सकती है।उन्होंने कहा कि मेरे पर देशद्रोही होने का आरोप बीजेपी लगाती है, लेकिन कोई सबूत अभी तक उनको नहीं मिले। रे पर भ्रष्टाचार करने का आरोप प्रमाणित करने मैं चुनौती देता हूं। मैं शिवराज को चुनौती देता हूं कि मेरे ऊपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा दे प्रमाणित करने की बात तो दूर। 

suman

This news is suman