धौंस धपट की राजनीति बंद करे सीएम शिवराज: दिग्विजय सिंह

7/29/2022 7:26:31 PM

सीहोर (धर्मेंद्र राय): मध्य प्रदेश में बीजेपी (bjp) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) पर कांग्रेस मनमानी और तानाशाही रवैया के लिए लगातार घेर रही है। सीहोर पहुंचे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) ने एक बार फिर से भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी और उनके नेता धौंस धपट की राजनीति बंद करे। भोपाल और रतलाम का जिक्र करते हुए  दिग्विजय सिंह ने पुलिस और प्रशासन पर बीजेपा का साथ देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा शिवराज जी भूल गए कि जो ऊपर जाता है वह नीचे भी आता है। 
 

देर रात सीहोर पहुंचे दिग्विजय सिंह 

दरअसल पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां उफान पर है। सीहोर के जिला पंचायत सदस्यों को सीहोर और भोपाल पुलिस द्वारा खजूरी थाने ले जाने के मामले के बाद दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह देर रात सीहोर पहुंचे। 
 

17 सदस्यों पर कांग्रेस-बीजेपी का अपना अपना दावा 

पूर्व विधयाक रमेश सकसेना के निवास पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों से दिग्विजय सिंह ने मंत्रणा की। राज्स संभा सांसद ने सदस्यों से कहा डरना नही है मुकाबला करना है। कल होने वाले जिला पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरे दमखम से मैदान में उतरने का मन बना चुकी है। सीहोर जिला पंचायत (sehore district panchayat election 2022) के कुल 17 सदस्यों है। जिसमें से कांग्रेस दावा कर रही है कि 8 सदस्य समर्थन में है, जबकि बीजेपी 9 सदस्यों पर अपना सीधा दावा ठोक रही है। 

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh