पेसा एक्ट पर सिर्फ और सिर्फ नाटक नौटंकी कर रही है भाजपा सरकार: दिग्विजय सिंह

11/16/2022 10:35:58 AM

खंडवा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) के रास्ते का जायजा लेने खंडवा पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) ने पेसा एक्ट कानून (pesa act 1996) पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे नौटंकी करार देते हुए कहा,- भाजपा (bjp) ने इसकी मूल भावना से छेड़छाड़ कर इस कानून का महत्व खत्म कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश को जोड़ने का काम भारत जोड़ो यात्रा से हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेट स्पीच (hate speech) वालों का हम खुलकर विरोध करते हैं। 

पेसा एक्ट पर नौटंकी कर रही है शिवराज सरकार: दिग्विजय सिंह  

राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले दिग्विजय सिंह यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने खंडवा (khandwa) पहुंचे थे। छैगांवमाखन में पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पेसा एक्ट लागू किए जाने नौटंकी बताते हुए कहा कि पेसा कानून अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया। 18 साल हो गए क्या सरकार सोती रही या केवल नाटक नौटंकी (gimmick) है। पेसा कानून की मूल भावना को ही परिवर्तन करके उसे तोड़ मरोड़ के इस कानून का महत्व ही खत्म कर दिया है। 

भारत जोड़ो यात्रा लोगों को जोड़ रही है: कांग्रेस 

कांग्रेस नेता (congress leader) ने कहा कि देश को जोड़ने का काम भारत जोड़ो यात्रा से हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेट स्पीच वालों का हम खुलकर विरोध करते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में नफरत को खत्म करने और भाईचारा स्थापित करने का काम भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से होगा। देश की अनेकता में एकता का स्वरूप और सुदृढ़ होगा। धर्म, जाति और सम्प्रदाय के रूप भाषण देते हैं, दंगे फैलाते हैं, हिंसा फैलाते हैं, उनका हम विरोध करते हैं। दिग्विजय सिंह के साथ कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव भी पहुंचे थे। 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh