एकनाथ शिंदे के तर्ज पर सिंधिया को बनाना था मुख्यमंत्री और शिवराज को डिप्टी सीएम: दिग्विजय सिंह

7/5/2022 4:43:54 PM

गुना (मिसबाह नूर): एकनाथ शिंदे (eknath shinde) महाराष्ट्र (maharashtra) के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। जिस प्रकार एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे (uddhav thackeray) की सरकार गिराकर बागी रूख अपनाया था। अब उसी को लेकर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) ने ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के बहाने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (shivraj government) पर निशाना साधा है।   

सिंधिया को बनाना था मुख्यमंत्री और शिवराज को डिप्टी सीएम: दिग्विजय सिंह 

महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) ने अपने चिर-परिचित अंदाज में तंज कसा है। दिग्विजय सिंह ने चुटीले अंदाज में कहा यह भाजपा का दोहरा मापदंड है कि एकनाथ शिंदे (eknath shinde) को सीएम बनाया गया है और सिंधिया (scindia) को मुख्यमंत्री पद नहीं मिला। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बनाना था तो ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) को मुख्यमंत्री बनते और शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) को डिप्टी सीएम बनाया जाना था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यह बात गुना में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh