''दिग्विजय सिंह ने पूछा जो खरीद फरोख्त होती है ये किसका पैसा है?...जन सर्मथन पाने वाली सरकार को गिराने कहां तक उचित है''

3/12/2023 11:12:04 AM

रीवा (सुभाष मिश्रा): पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि नौकरी 10 साल में हमने दी थी उतनी 19 साल में एक चौथाई भी नहीं मिली है। दिग्विजय सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने लोगों को पंगु बना दिया है। मध्यप्रदेश में बेरोजगारी का बैकलॉग है। एससी और एसटी के पद भरते क्यों नहीं है। मैं चुनौती देता हूं कि जितनी नौकरी 10 साल में हमने दी है। मलतब 1993 से 2003 के बीच। उसकी एक चौथाई नौकरी भी भाजपा सरकार ने 19 साल में नहीं दी है। प्रदेशभर में अधिकारी राज चल रहा है। पंगु बना दिया है निर्वाचित लोगों को। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद, जिला व सरपंचों को कोई अधिकार नहीं है। कोई विरोध करता है तो झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे है। गलती एक करता है। सजा पूरे परिवार को दी जाती है। गरीब और आदिवासियों को डराया जा रहा है।

'मैं बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ हूं'

मुस्लिम समाज में भय का वातावरण है। आदिवासियों की जमीन कलेक्टर बेचवा रहे हैं। पेसा एक्ट का दिखावा किया जा रहा है। 'मैं बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ हूं'। उक्त बातें रीवा राजनिवास (सर्किट हाउस) में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा दिग्विजय सिंह ने कही'। हमारे कार्यकाल में विधानसभा एक से डेढ़ महीना चलती थी। आज बजट तक में चर्चा नहीं होती है। हां की जीत हुई हां की जीत हुई बजट पास। श्रीनिवास तिवारी हमारे अध्यक्ष। तब सबसे ज्यादा सदन दिग्विजय के कार्यकाल पर चली है। अब न कोई सुन रहा है। न देख रहा है। हमारे पूर्व मंत्री व युवा नेता जीतू पटवारी ने सरकार की नीतियों का विरोध किया। उनको विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। जबकि उनकी मांग जायज थी।

इस बार ठोक बजाकर टिकट देंगे: दिग्विजय सिंह

कमलनाथ (kamal nath) की डेढ़ साल में ही सरकार गिरने पर दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार ठोक बजाकर टिकट देंगे। तब सिंधिया (scindia) जी के कहने पर विधायक बिक गए। खूब रुपए विधायकों ने बटोरे है। ये रुपए कहां से आते हैं। कहां गई ईडी और सीबीआई (CBI and ED)। 2023 चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी (congress and bjp) दोनों की नजर विंध्य इलाके पर है। ये वही इलाका है जिसने साल 2018 में कांग्रेस की जीत में साथ नहीं दिया था। वो बीजेपी के साथ रहा था। इसलिए कांग्रेस अब यहां अपनी खोई हुई जमीन तलाश रहीं हैं। नौकरी 10 साल में हमने दी, 19 साल में एक चौथाई भी नहीं मिली। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार ठोक बजाकर टिकट देंगे। तब सिंधिया जी के कहने पर विधायक बिक गए। खूब रुपए विधायकों ने बटोरे है। ये रुपए कहां से आते है। कहां गई ईडी और सीबीआई। 2023 चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों की नजर विंध्य इलाके पर है। ये वही इलाका है जिसने साल 2018 में कांग्रेस की जीत में साथ नहीं दिया था। वो बीजेपी के साथ रहा था। इसलिए कांग्रेस अब यहां अपनी खोई हुई जमीन तलाश रहीं हैं।  

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari