दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: कश्मीर में जबरदस्ती की गई तो देश को होगा बड़ा नुकसान!

8/4/2019 7:56:07 PM

सीहोर: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीहोर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कश्मीर में केंद्र सरकार कुछ बड़ा करने जा रही है। लेकिन, अगर कश्मीर में जबरदस्ती करने की कोशिश हुई तो देश को काफी नुकसान होगा।


 
दिग्विजय ने कहा कि 'सरकार ने अमरनाथ यात्रा रोकने का निर्णय क्यों लिया इसे समझ नहीं पा रहे हैं। इससे लाखों लोगों को असुविधा हुई। कश्मीर में तो रोजाना आतंकी घटनाएं होती रहती हैं। इसमें केंद्र की मंशा समझ नहीं आ रही है। ये झूठ बोलने वाली सरकार है। ऐसा कौन सा पहाड़ टूट रहा था कि 30 हजार से ज्यादा अतिरिक्त सैनिक भेजे गए। ऐसा लगता है कि ये वहां कोई बड़ा करना चाहते हैं, जिसके लक्षण नजर आ रहे हैं’। उन्होंने ‘कश्मीर घाटी की संवेदनशीलता पर भाजपा को बहुत सोच समझकर काम करना चाहिए। यदि उन्होंने जबरदस्ती की तो देश को काफी नुकसान होने की संभावना है। भाजपा कश्मीर तो चाहती है पर कश्मीरियों को नहीं चाहती’। 

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar