रायपुर नगर निगम में लगे गंदगी के अंबार, बड़ा सवाल- स्वच्छता में नंबर-1 कैसे आएगा छत्तीसगढ़

2/9/2022 7:52:21 PM

रायपुर(शिवम दुबे): छत्तीसगढ़ में समय समय पर स्वच्छता के लिए रायपुर नगर निगम और महापौर एजाज ढेबर ने खूब काम किया है। जिसके बाद महापौर ढेबर का लक्ष्य है कि राजधानी रायपुर स्वच्छता के लिए प्रथम पुरस्कार मिले। लेकिन अगर धरातल पर देखा जाए तो इसकी हकीकत कुछ और ही है। राजधानी रायपुर के नगर निगम जिसे गांधी सदन के नाम से भी जाता है उसका हाल कुछ ऐसा है कि सदन का परिसर खुद साफ नहीं हो पा रहा है। सबसे पहले साफ सुथरे रायपुर का दावा करने वाले रायपुर नगर निगम की खुद ही स्वच्छ नहीं है।

PunjabKesari

यहां सदन परिसर में ही कचरा फैला हुआ है। इसमें गुटके के पाउच से लेकर शराब की बोतलें तक पाई जाती है। जिसको देखकर यह साफ समझ में आ जाता है कि यहां शाम को असमाजिक तत्वों की महफ़िल जमती होगी।

PunjabKesari

आज से ठीक 2 महीने पहले भी नगर निगम रायपुर को पंजाब केसरी ने परिसर में फैली गंदगी को लेकर आईना दिखाया था। फिर सुस्त नगर निगम के अधिकारी अपने ही परिसर को साफ रखने में असफल दिखाई दे रहे है।  गौर करने वाली बात तो ये है कि ऐसी धरातल हकीकत के बाद आखिर छत्तीसगढ़ को स्वच्छता में अव्वल का दर्जा का सपना महापौर और उनके अधिकारी कैसे देख सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News