इंदौर में आफत की बारिश, घरों में घुसा पानी, खिलौने की तरह बही कार, यशवंत सागर 3 गेट खुले

8/10/2022 12:27:44 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में कल देर रात से झमाझम बारिश हो रही है। शहर की सड़के और गलियां तालाब बन गए हैं। नदी नाले उफान पर हैं। देर रात से आज सुबह साढ़े 8 बजे तक 108.9 mm यानी 4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। आज 10 अगस्त तक इंदौर में 779.7 mm, 31 इंच से ज्यादा बारिश का आंकड़ा पार हो चुका है। यशवंत सागर का एक गेट रात को 12:30 बजे खोला गया एक गेट रात को 3 बजे खोला गया। तीसरा गेट सुबह साढ़े 6 बजे खोला गया। वहीं 12वीं तक सारे स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

PunjabKesari

तालाबों के लेवल की जानकारी
1. यशवंत सागर sh.19.f.l.19.3
2. बड़ी बिलावली.sh.34.f.l.29. 1
3. छोटी बिलावली.sh.12.f.l.9.0
4. बड़ा सिरपुर.sh.16.f.l.17.8
5. छोटा सिरपुर.sh.14.f.l. 15.7
6. पिपलियापाला.sh.22  f.l.22.0
7.लिम्बोदी.sh.16.f.l.14. 0

PunjabKesari

अति वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने पहली से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
इंदौर में गत दिवस से हो रही तेज वर्षा एवं बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए। कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा सभी स्कूल के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जो स्कूल आज प्रारंभ हो चुके हैं उनके संचालक सभी छात्र छात्राओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

PunjabKesari

रात भर से बारिश का कहर जारी
राजेंद्र नगर क्षेत्र के वीआईपी परस्पर कालोनी के पानी से विज्ञान नगर घरों में पानी घुस गया है। सड़के लबालब हो गई है। वहीं द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के फूटी कोठी, प्रजापत नगर में दो लोगों के बह गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। दूसरी ओर शहर की सड़कों पर लोगों से भरी कार खिलौने की तरह बहती नजर आई। 
PunjabKesari

अति वर्षा के मद्देनज़र एक्सन में मंत्री सिलावट
इंदौर में कल रात से हो रही तेज वर्षा के मद्देनज़र जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज इंदौर ज़िले के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। मंत्री सिलावट ने शिप्रा बरलाई और सांवेर के अन्य ग्रामों में सुबह सुबह ही पहुंच कर स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान मंत्री सिलावट ने घुटने तक पैंट चढ़ाकर वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनजीवन को सामान्य बनाने के सभी संभव प्रयास करें। मंत्री सिलावट ने कलेक्टर मनीष सिंह आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल और पुलिस कमिश्नर मिश्रा से भी दूरभाष पर चर्चा की और कहा कि जहां कहीं भी सूचना मिलती है प्रशासन स्थिति को सामान्य बनाने में सक्रिय होकर और तत्काल कार्य प्रारंभ करे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News