AAP में हार के बाद कलह, प्रदेशाध्यक्ष के इस्तीफे की उठी मांग

12/15/2018 9:01:14 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पहली बार चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई और अधिकांश सीटों पर तो प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई। इसके लिए आम आदमी पार्टी में अब विरोध के सुर उठने लगे हैं। एक ओर हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। वहीं उनके खिलाफ पार्टी के ही प्रदेश संग़ठन मंत्री पंकज सिंह ने इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने मांग की है कि, प्रदेशमें पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 

पंकज सिंह ने कहा कि, प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल समेत पूरी पीएसी को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में पार्टी की हार की समीक्षा केंद्रीय नेतृत्व करे, या फिर प्रदेश भर के पार्टी कार्यकर्ता इस हार की समीक्षा करें। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष आलोक पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वे घर पर बैठकर हार की समीक्षा कर रहे हैं। 



बता दें कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 208 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। लेकिन पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका। यहां तक की पार्टी के 90 फीसदी से ज्यादा प्रत्याशी तो अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। अभी तक प्रदेश के किसी भी बड़े नेता ने इस हार कि जिम्मेदारी नहीं ली है। 
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar