Punjab Kesari MP ads

चने के ठेले पर हुआ विवाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जान पर पड़ा, थाना प्रभारी पिता की 2 दिन बाद थी रिटायरमेंट,3 अरेस्ट

Wednesday, Jul 29, 2026-09:20 PM (IST)

(डेस्क): मध्य प्रदेस कांग्रेस के लिए आज का दिन काफी दुख भरा। कांग्रेस के एक युवा नेता का हत्या से प्रदेश में सनसनी फैल गई। रीवा में जिलाध्यक्ष पद पर काबिज कांग्रेस नेता की हत्या से जिले में हड़कंप मच गया। मामूली सी बात को लेकर शुरू विवाद इतना हिंसक हुआ की जान से ही हाथ धोना पड़ा।

पिता अनूपपुर में है थाना प्रभारी, 2 दिन बाद थी रिटायरमेंट

वहीं इस घटना के बाद परिवार औऱ इलाके में मातम का माहौल है। इस हादसे का एक दुखद पहलू ये भी है कि  मृतक अमित कोल के पिता अनूपपुर जिले में थाना प्रभारी के पद पर है, और वो 31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे। इससे पहले ही ऐसी खबर आई कि घर और परिवार पर व्रजपात हो गया। जिस घर में 1 दिन बाद पिता की रिटायरमेंट विदाई को लेकर कार्यक्रम होना था वहां पर बेटे की अंतिम विदाई होगी। इससे माहौल बहुत गमगीन बन गया है।  बेटे की मौत से घर पर मातम पसरा हुआ है।

चने के ठेले पर हुआ था विवाद

वही इस वारदात के पीछे चने के ठेले पर हुआ विवाद सामने आ रहा है।  चने के ठेले पर अमित का युवकों से मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अमित पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे  मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

तीन लोगों ने मिलकर कांग्रेस नेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। वहीं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है। लिहाजा आगे की जांच जारी है। फिलहाल कांग्रेस नेता के हत्या के बाद घर में मातम छाया है क्योंकि 1 दिन बाद ही पिता ने रिटायरमेंट होकर घर आना था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj