मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, हिंदूवादी संगठन और महिलाओं ने किया थाने का घेराव, 3 पर FIR

4/11/2023 1:39:15 PM

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में सोमवार रात चंदन नगर थाना क्षेत्र में मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बाक का है। यह शीतलमाता का मंदिर बनाने के दौरान एक पक्ष ने आपत्ति ली जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे जहां काफी देर तक दोनों पक्ष में विवाद होता रहा।

वही विवाद की सूचना मिलते ही बजरंग दल के लोग भी थाने पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की और मांग की है कि प्रशासन मंदिर का निर्माण वही कराए और अगर प्रशासन साथ नहीं देता है तो बजरंग दल अपनी शैली में काम करेगा। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

meena

This news is Content Writer meena