SORRY कहने पर थम गया कलेक्टर V/S स्वास्थ्य विभाग का विवाद, सिलावट ने डॉक्टर्स का किया धन्यवाद

5/7/2021 5:29:05 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में कोरोना महामारी के बीच कलेक्टर V/S स्वास्थ्य विभाग का विवाद आखिरकार दूसरे दिन लंबी जद्दोजहद के बाद थम गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने अपने व्यवहार के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पूर्णिमा गडरिया से खेद जताया। कलेक्टर ने मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक रमेश मैंदोला की मौजूदगी में डॉक्टर पूर्णिमा गडरिया से माफ़ी मांगी, इसके बाद सभी डॉक्टर काम पर लौट आए। कलेक्टर ने कहा कि चूंकि हम सब जनता के लिए काम कर रहे हैं इसलिए इगो जैसी कोई बात नहीं है। प्रशासनिक नाराजगी के दौरान उन्हें व्यक्तिगत रूप से यदि बुरा लग गया तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। किसी को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं है।

PunjabKesari

इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट ने डॉक्टर्स को भगवान दर्जा देकर हड़ताल समाप्त करने पर धन्यवाद दिया। सिलावट ने कहा कि इस महामारी में सभी लोगों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। अगर परिवार मुख्य किसी को गलती करने पर डांटता है तो इस पर किसी को बुरा नहीं मानना चाहिए। गनीमत रही कि प्रशासनिक महकमा और नेता तुरंत ही इस विवाद को सुलझाने में जुट गए अगर सभी डॉक्टर्स हड़ताल पर चले जाते तो शहर की हालत बद से बदतर हो जाती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News