Punjab Kesari MP ads

उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने को लेकर विवाद: सुबह पथराव के बाद आंसू गैस छोड़ी गई, थाना प्रभारी घायल

Monday, Sep 28, 2026-12:08 PM (IST)

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद को हटाने के लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, यहां सोमवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही मस्जिद को तोड़ना शुरू कर दिया है। वहीं, मौके पर पुलिस पर पथराव हुआ और आंसू गैस छोड़ी गई। घटना में थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल घायल के घायल होने की सूचना है। बता दें कि उज्जैन में 2028 सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण का मामला उपजा है। इसके चलते इमारतों को तोड़ा जा रहा है।
 
जानकारी के अनुसार, उज्जैन में 2028 सिंहस्थ के लिए कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ी की जा रही है। इसके जद्द में आने वाली कई इमारतों को तोड़ा जा रहा है। इसी बीच सोमवार सुबह स्थिति उस वक्त तनावपूर्वक हो गई जब मुस्लिम समाज ने शाही मस्जिद को खुद तोड़ना शुरू कर दिया। जबकि कुछ मुस्लिम महिलाओं ने शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने के विरोध में सड़क जाम कर दी। वहीं, युवकों ने पुलिस पर पथराव किया है। जिसके बाद पुलिस ने लगातार आंसू गैस छोड़ी गई। पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। फिलहाल, मौके पर तनाव बना हुआ है।

वहीं, मस्जिद प्रबंधन का दावा है कि उज्जैन की शाही मस्जिद 100 साल से ज्यादा पुरानी है। बताया गया कि 17 मार्च 1925 के सिंधिया राजघराने के समय के दस्तावेज में जमीन अधिग्रहण के बाद मस्जिद के बचे हिस्से को जस का तस रखने का उल्लेख है। इसके बाद 1975 में सड़क और यातायात के लिए मस्जिद प्रबंधन ने अपनी कुछ जमीन देने का दावा किया है। 13 सितंबर 1985 के मध्यप्रदेश शासन के राजपत्र में भी मस्जिद और उसकी नपाई का जिक्र होने की बात सामने आई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News