Punjab Kesari MP ads

जिला पंचायत अध्यक्ष हादसे का शिकार, पिकअप ने इनोवा को मारी टक्कर; उड़े परखच्चे

Thursday, Aug 27, 2026-10:00 AM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरूवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया गया कि एक पिकअप वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना में कार के परखच्चे उड़े है। गनीमत यह रही है कि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप बाल-बाल बच गए। वह अपनी इनोवा कार से राजधानी रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना गरियाबंद जिले के नेशनल हाईवे-130 सी पर हुई है। जहां गुरुवार सुबह पिकअप वाहन ने एक इनोवा कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप मौजूद थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में गौरी शंकर कश्यप बाल-बाल बच गए हैं। घटना में किसी तरह की कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नेशनल हाईवे-130 सी पर झरियाबहारा से धूर्वागुड़ी के बीच करीब 40 किलोमीटर का हिस्सा बरसात के दौरान हादसों के लिहाज से बेहद संवेदनशील बना हुआ है। अभ्यारण्य क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का काम नहीं होने के कारण वाहन चालकों को कई जगह परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में इस मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। लगातार हो रहे हादसों के बाद इस मार्ग की सड़क सुरक्षा और चौड़ीकरण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla