नहीं थम रहा तेंदुए के शिकार का सिलसिला, खाई में मिला क्षत-विक्षत शव

2/12/2019 3:05:28 PM

बड़वानी: जिले के सेंधवा क्षेत्र के गांव उमरियापानी में पहाड़ी के नीचे खाई में तेंदुए का क्षत-विक्षत शव मिलने से खलबली मच गई। आनन फानन में वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। बावजूद इसके वन विभाग टीम बहुत देर से पहुंची।



जानकारी के अनुसार, तेदुएं का शव 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। लेकिन सबसे आश्चर्य की बात यह है कि तेंदुए के चारों पंजे, जबड़ा और पूछ शरीर से गायब है। ग्रामीणों द्वारा सोमवार शाम को सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग के अधिकारी काफी देर से मौके पर पहुंचे। जिससे गांवासियों में गुस्सा देखने को मिला। वहीं वन अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तेंदुएं की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन जिस तरह तेंदुए के शरीर से उसके अंग गायब है अपने आप में गंभीर मामला है।
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR