जबलपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, सड़क किनारे स्कॉर्पियो कार के साथ खड़े डॉक्टर की हत्या

Saturday, Jan 03, 2026-04:58 PM (IST)

जबलपुर (विवेक तिवारी): जबलपुर से एक दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी है। दरअसल भोपाल-जबलपुर हाईवे पर डॉक्टर की  दिनदहाड़े हत्या से हर कोई हिल गया है।   

PunjabKesari

दिनदहाड़े अज्ञात हमलवारों ने हत्या की  वारदात को अंजाम दिया है वैसे सीसीटीवी में हमलावर नजर आए हैं। मृतक की पहचान डॉक्टर अभिषेक महेंद्र साहू के तौर पर हुई है जो पाटन थाना क्षेत्र के भुवारा गांव का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक डाक्टर अपनी स्कॉर्पियो कार से उज्जैन जाने के लिए निकला था । लेकिन रास्ते में कार खराब हो गई और डाक्टर सड़क किनारे खड़ा हो गया। इस दौरान धारदार हथियार से बदमाशों ने डॉक्टर पर 8 से 10 वार किए और उसकी जान ले ली।

वारदात के बाद मौके पर भेड़ाघाट थाना पुलिस और FSL की टीम पहुची।  यह वारदात जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के सहजपुर से सामने आई है। लिहाजा पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा होने का दावा किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News