दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी बस, मच गई चीख-पुकार

10/25/2018 4:39:38 PM

सतना:  जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां नागौद से मैहर जा रही बस अचानक गणेश मोड़ में पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों को जैसे ही इस हादसे के बारे में पता चला वे तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मृतकों में 45 वर्षीय पुरूष और घायलों में बच्चे व महिलाएं शामिल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 
 

suman

This news is suman