पति को नॉनवेज बनाने से रोका तो शराबी पति ने पत्नी को जमकर पीटा, मामला पहुंचा थाने

12/7/2022 7:43:46 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर संभव प्रयास महिलाओं के उत्पीड़न से छुटकारा देने क्या कर रहे हैं। बावजूद उसके परेशान महिलाओं में कमी कम ही नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला थाने पर रोजाना कई महिलाएं अपनी परेशानियों को लेकर पहुंचे हैं। हाल ही में आए एक अजीब शिकायत पर पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल महिला की शिकायत के उसका पति घर में नॉनवेज बनाता है जो कि उस महिला के धर्म के खिलाफ है। महिला इंदौर के विजय नगर इलाके की रहने वाली बताई जा रही है।

इंदौर के महिला थाने में पीड़ित महिला ने अपने साथ खुद के पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का पति शराब बाद में पीता है। मारपीट पति क्यों करता है। यह बड़ा अजीब मामला है महिला के मुताबिक जो पुलिस को बताया गया।

दरअसल मामला कुछ यूं है कि पति घर में नॉनवेज बनाता है और पत्नी द्वारा मना करने पर शराब के नशे में धुत बेरहमी से अपनी पत्नी की पिटाई करता है। पिटाई का यह सिलसिला और नॉनवेज बनाने का सिलसिला पिछले 5 सालों से चल रहा है। महिला की शादी 1997 में हुई थी। पीड़ित महिला को सुनने के बाद महिला थाने के जिम्मेदारों ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

meena

This news is Content Writer meena