DSP को घर में घुस कर मारी गोली, मौत

5/2/2019 9:34:54 AM

भोपाल: जिले में स्थित पुलिस मुख्यालय के डीएसपी को अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल डीएसपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।



जानकारी के अनुसार, घटना शाम सात बजे की है जब अवधपुरी थाना क्षेत्र के बीकानेर स्वीट्स के पास रहने वाले डीएसपी गोरेलाल अहिरवार को अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोली मार दी।  गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत उन्हे पास के ही नर्मदा अस्पताल में ले गए जहां उनकी मौत हो गई। डीएसपी ट्रैफिक और अशोका गार्डन थाने के पहले प्रभारी सब इंस्पेक्टर थे। वर्तमान में अहिरवार पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही भोपाल डीआईजी इरशाद वली और साउथ एसपी एस संपत उपाध्याय अस्पताल पहुंच गए।


मामले में DIG भोपाल का कहना है कि घटना की जांच चल रही है। एक व्यक्ति का नाम सामने आया है जो परिचित है। उससे पूछताछ चल रही है। जल्द ही पूरा मामला सामने आएगा। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR