जेब में 22 हजार और सोने की चेन देखकर दोस्त ने ही किया दोस्त का कत्ल

10/4/2018 11:07:29 AM

ग्वालियर: कहते हैं दोस्त ही दोस्त के काम आता है। लेकिन ग्वालियर से कुछ अलग ही बात सामने आ रही है। यहां पर एक युवक ने दोस्त के गले में सोने की चेन, जेब में 22 हजार रुपए देखकर शराब पिलाकर लूटने का प्रयास किया। जब लूट नहीं कर सका, तो सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या में एक नाबालिग सहित 4 लोग शामिल थे। पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है। जहां 29 अगस्त 2018 को एमिटी यूनिवर्सिटी की पहाड़ी पर एक युवक का शव पुलिस को मिला था। युवक के सिर में दो गोली के घाव थे। शरीर पर घसीटने के भी निशान थे। मृतक का नाम भानू है।

जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता लगा कि भानू घटना के एक दिन पहले से लापता था। आखिरी बार उसे अरुण सिंह चौहान व एक अन्य युवक के साथ देखा गया था। अरुण और भानू दोनों अच्छे दोस्त थे। इसलिए पुलिस को उस समय शक नहीं हुआ। लेकिन अभी कुछ दिन पहले अरुण पर कर्ज होने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने अरुण की निगरानी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दोस्तों को 28 अगस्त को भानू की जेब में 22 हजार रुपए होने का पता चला। जिसके बाद उसे शराब पीने के लिए बुलाया और पहाड़िया पर ले गए। नशे में धुत होने के बाद भानू से लूट का प्रयास किया गया, लेकिन यह संभव नहीं हो सका तो कट्टे से दो गोली उसके सिर में मारी, शव को घसीटकर ले गए और दूर फेंक दिया। इसके बाद चेन, अंगूठियां और रुपए ले लिए। पुलिस ने आऱोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar