घरेलू विवाद के चलते महिला ने 4 बच्चों सहित कुएं में लगाई छलांग, मौत

7/17/2019 11:20:16 AM

मंदसौर: मंदसौर के भानपुरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत गांव खजुराना में घरेलू विवाद के चलते एक महिला अपने चार मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। पानी में डूबने से महिला सहित चारों बच्चों की मौत हो गई। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शवों को बाहर निकाल लिया गया है। परिवार में एक साथ 5 लोगों की मौत के कारण गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, महिला का नाम बतुलबाई पति प्रभुलाल बंजारा बताया जा रहा है। उसका पति प्रभुलाल बंजारा कंबल बेचने केरल, तमिलनाडु तरफ गया हुआ है। महिला के 2 बेटियां व दो बेटे थे। जिनमें पिंकी 5 साल, कनिका 2, संजय एवं लड़की 3 वर्ष है। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष से अधिक नहीं थी। इस भयानक कदम उठाने के पीछे ननद भाभी में झगड़ा बताया जा रहा है।

 

meena

This news is Edited By meena