Video: मामूली विवाद के चलते कट्टे से युवक पर हमला, आरोपी फरार

12/13/2018 12:56:47 PM

छत्तरपुर: नतीजों के एलान के बाद शहर में हालात फिर से बगड़ने शुरु हो गए हैं। अपराधी बिना किसी भय के दिनदहाड़े अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जिले के मुख्यालय के बीचों बीच बस स्टैंड स्थित जवाहर पेट्रोल पंप का है। जहां पेट्रोल भराने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक पर कट्टे से हमला कर दिया।



जानकारी के अनुसार, खोंप गांव का सत्येंद्र सिंह बुधवार देर रात जवाहर पेट्रोल पंप पर अपनी बाईक में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान दो युवक पेट्रोल भरवाने आए। जहां पेट्रोल भराने को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसी बीच उन्होंने सत्येंद्र सिंह पर कट्टे से हमला कर दिया। पहला फायर मिस हो जाने पर बाईक सवारों ने कट्टे की बट से उसके सर पर हमला कर दिया। उसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पीड़ित व सीसीटीवी के मुताबिक मामले की जांच शुरु कर दी है। 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR