मामूली विवाद के चलते युवक पर चलाई गोली, आरोपी मौके से फरार

7/27/2019 1:34:20 PM

छत्तरपुर(राजेश चौरसिया): छत्तरपुर के पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली ककरहटी चौकी में आपसी विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन सतना रेफर किया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।



मामले की जानकारी लगने के बाद पन्ना कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर भी मौके पर पहुंच गए और जांच कर रहे हैं। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



बताया जा रहा है कि घायल और आरोपी दोनों का आपसी विवाद चल रहा था। घायल नीलेश द्विवेदी अपने निवास मोहनपुरवा जा रहा था। तभी आरोपी आया और उससे पैसे छुड़ाए और दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते आरोपी ने युवक पर गोली चला दी जो उसकी पैर पर जा लगी जिससे युवक घायल हो गया। 
 

meena

This news is Edited By meena