चरित्र पर शंका के चलते पति ने पत्नी को गर्म राड से दागा, हालत गंभीर

4/14/2019 1:19:40 PM

भोपाल: नजीराबाद थानां इलाके में रहने वाले एक युवक ने पहले पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो लोहे की रॉड चूल्हे में गर्म करके शरीर को दाग दिया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में पति के खिलाफ हत्या के प्रयास और दहेज प्रताड़ना की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

 

ये है पूरा घटनाक्रम
नजीराबाद थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परमार के मुताबिक 25 वर्षीय महिला ग्राम बागसी में रहती है। शनिवार दोपहर में वह किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसको लेकर उसका पति रंगलाल गुस्से में आ गया। उसने पहले पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट की। फिर लोहे की रॉड को चूल्हे में गर्म किया और उससे उसके शरीर को कई स्थानों पर दाग दिया। महिला के मुंह, नाक, गला, हाथ, गाल और सीना बुरी तरह से झुलसा गया है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए बैरसिया अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की कोशिश और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। 

पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह
पुलिस ने बताया कि महिला ग्राम बीलखो की रहने वाली है। उसका पति रंगलाल उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित करता था। वह उससे अपने मायके से बाइक लाने को कहता था। कुछ दिन पहले महिला अपने मायके गई थी, जहां वह अपने एक रिश्तेदार से बात कर रही थी। इसको लेकर रंगलाल ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। ससुराल आने के बाद शनिवार को उसने फोन पर किसी से बात करते देखा तो पत्नी की पिटाई करनी शुरू कर दी। वह पत्नी को चरित्र को लेकर शंका करता था। 

 

suman

This news is suman