Video: डिंडौरी में कड़ाके की ठंड, जनजीवन अस्त व्यस्त

12/22/2018 5:15:38 PM

डिंडौरी: ठंड ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में लिया है। खासकर अमरकंटक के नजदीक होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर अधिक नजर आ रहा है। जिससे जिले में पारा इतना लुढ़क गया है कि ओस की बूंदे तक जमने लगी है।

बता दें कि, पिछले तीन चार दिन से तापमान में लगातार गिरावट आई है। अनुमान है कि तापमान एक से दो डिग्री के आसपास है। दरअसल दिन में ठंडी हवा और रात में हाड कंपकपाने वाली ठंड से लोग प्रभावित हैं। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड की वजह से लोगों की सुबह देर से हो रही है। सुबह होते ही हर तरफ घास में सफेद चादर नजर आती है। घर के बाहर खड़ी कारों पर पड़ी ओस की बूंदें भी बर्फ में बदल जाती है। लोग घरों से बाहर बड़ी मुश्किल से निकलते हैं। आलम यह है कि लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR