चुनाव आयोग ने लगाया बैन, भगवान की शरण में पहुंची प्रज्ञा

5/2/2019 1:00:42 PM

भोपाल: चुनाव आयोग ने भोपाल प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे का बैन लगा दिया है। गुरुवार सुबह से शुरू हुए इस बैन के बाद उन्होंने मौन धारण कर लिया है और भगवान की शरण के लिए मंदिरों की यात्रा पर निकल पड़ी है। इस दौरान वे कर्फ्यू वाली माता के मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की, वे मंदिर में चल रहे भजन में भी शामिल हुईं और पंडित से प्रसाद ग्रहण किया।
 



इसके बाद हनुमान मंदिर में प्रज्ञा ठाकुर जब पहुंचीं तब हनुमान चालीसा चल रहा था। मौन धारण किए प्रज्ञा ठाकुर ने यहां झांझ-मंजीरा बजाकर मंडली का साथ दिया।

 

इसके बाद वे शहर के गुफा मंदिर और गौशाला भी जाएंगी। इस दौरान साध्वी के साथ भाजपा के बड़े नेता भी मौजूद रहे।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR