शपथ ग्रहण से पहले EC का कांग्रेस को झटका, तबादलों पर लगाई रोक

12/17/2018 12:35:17 PM

भोपाल: कमलनाथ के शपथ ग्रहण से पहले ही चुनाव आयोग ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कई अफसरों का तबादला होना तय माना जा रहा है। इनमें लंबे समय से एक ही विभाग में पदस्थ या फिर जो बीजेपी सरकार के चहेते अधिकारी रहे हैं, उनके नाम शामिल है, ऐसे में उन सभी अधिकारियों की सूची तैयार की जा चुकी है। लेकिन चुनाव आयोग ने कांग्रेस के इस निर्णय पर रोक लगा दी है। 

आपको बता दें कि, तीन महीने बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए चुनाव आयोग अभी से तैयारियों में जुट गया है। 26 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। जिसमें नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के दावे-आपत्ति लेने का काम शुरू हो जाएगा। इसीलिए मतदाता सूची तैयार करने के चलते चुनाव आयोग ने कमिश्नर, कलेक्टर से लेकर बूथ लेवल ऑफिसर के 26 दिसंबर के बाद बिना अनुमती लिए तबादला करने पर रोक लगा दी है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कामकाज संभालते ही गृह, उद्योग, जनसंपर्क, कृषि, नगरीय प्रशासन और ग्रामीण विकास में बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया जाना है। लेकिन मतदाता सूची तैयार करने के चलते चुनाव आयोग ने सभी तबादलों पर रोक लगा दी है।  

Vikas kumar

This news is Vikas kumar