नोट डबल कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

1/25/2022 3:24:33 PM

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में डबलनोट करने का झांसा देने वाले गिरोह काफी सक्रिय हैं। इसी कड़ी में कनाड़िया थाना पुलिस ने लोगों से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों से 4000 रूपये के असली नोट और 3000 रूपये के कूटरचित नोट बरामद किए हैं। आरोपियों पर पूर्व में भी राजस्थान के झालावाड़ और एमपी के नीमच में केस दर्ज हैं।

लालच में फंसे लोग 

पुलिस ने गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक डबल नोट करने का लालच देकर भोले भाले लोगों से ठगी करते थे। कनाड़िया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ये आरोपी नकली नोट कहां से लाते थे और ऐसा कौन सा गिरोह है, जो इन्हें आसानी से नकली नोट मुहैया करता था।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News