Punjab Kesari MP ads

गैंगरेप से आहत आठवीं की छात्रा ने केरोसिन डालकर खुद को लगाई आग, मौत

Wednesday, Feb 26, 2020-12:39 PM (IST)

बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आठवीं की एक छात्रा ने गैंगरेप से आहत होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना में 95 प्रतिशत जल चुकी नाबालिग को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद देर रात गंभीर अवस्था में नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

मौके पर पहुंची पुलिस को बयान में छात्रा ने 3 युवकों पर एक माह पहले ज्यादती करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि शाम 6 बजे छात्रा की दोनों बहन छत पर थीं और माता-पिता बाहर गए थे, उसी समय छात्रा ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। आस पड़ोस के लोगों ने धुंआं उड़ता देख छात्रा को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह बुरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

PunjabKesari

इस संबंध में बैतूल एसपी ने कहा कि तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लगाई गई धाराओं का ज़िक्र नहीं किया। एसपी ने कहा कि जांच पूरी होते ही धाराएं बताई जाएंगी। पीड़िता का पीएम नागपुर में हो रहा है। घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

PunjabKesari

कैटरिंग के काम के दौरान हुई थी दोस्ती 
छात्रा ने संदीप, नितेश और अजय पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कैटरिंग के काम के दाैरान छात्रा की युवकों से दोस्ती हुई थी। युवकों ने बैतूल के एक ऑफिस में छात्रा के साथ गैंगरेप किया। छात्रा ने परिजन को इस घटना की जानकारी नहीं दी, लेकिन गैंगरेप से वह बहुत आहत थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News