पेशी पर जा रहे बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, 6 आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम, 4 गिरफ्तार

6/9/2022 7:48:41 PM

गुना (मिसबाह नूर): चांचौड़ा में कोर्ट पेशी पर जा रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात सुबह लगभग 11 बजे चौड़ारेश्वर मंदिर के पास हुई है। पुलिस ने हत्या के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की सख्या 6 बताई जा रही है। पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है।

चांचौड़ा क्षेत्र के भोजनपुरिया में रहने वाला फूलसिंह गुर्जर अपने पुत्र मर्दन सिंह के साथ कोर्ट पेशी के लिए बाइक पर सवार होकर निकल था। चांचौड़ा पहुंचने से पहले 6 बदमाशों ने एक सुनसान क्षेत्र में दोनों को रोक लिया और फूलसिंह पर हमला कर दिया। मर्दन सिंह के सामने ही आरोपियों ने लोहे की फरसी से फूलसिंह का गला रेत दिया। मारपीट के दौरान मर्दन सिंह वहां से भाग निकला और सीधा चांचौड़ा पुलिस थाने पहुंच गया। आनन-फानन में पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।



एसडीओपी दिव्या सिंह राजपूत के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश शुरु हुई, कुछ देर बाद ही 4 लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। जानकारी सामने आई है कि मदागन माफी गांव में रहने वाले पवन गुर्जर की एक साल पहले हत्या हो गई थी। इसका आरोप फूलसिंह और कुछ अन्य लोगों पर था। इसी मामले में फूलसिंह पेश पर चांचौड़ा जा रहा था। तभी हथियार बंद बदमाशों ने उसे घेरकर मार डाला।

meena

This news is Content Writer meena