घर में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

7/26/2018 2:11:15 PM

सीधी : कमर्जी थानाक्षेत्र के पाठ गांव में एक बुजुर्ग महिला की घर में आग लग गई। हादसे में महिला की जलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक मृतका का भतीजा राजेश साहू रात करीब 11 बजे अपने खेत से मवेशियों को हटाने के लिए गया हुआ था। तभी उसे घर में आग लगी दिखाई दी। जिस पर पत्नी के साथ राजेश मौके पर पहुंचा। जहां बुजुर्ग महिला की जली हुई लाश दिखाई थी। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मृतका मुंडी की तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। बेटियों का आरोपी है कि संपत्ति की लालच में उनकी मां की जलाकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

 

 

rehan

This news is rehan