MP Election: चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने BJP को दिया बड़ा झटका

11/26/2018 11:25:28 AM

इंदौर: चुनाव से ठीक पहले इंदौर में कांग्रेस ने BJP को एक और झटका दिया है। BJP प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया के भतीजे विश्वास हार्डिया ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। जानकरी के अनुसार उन्होंने हार्डिया के सामने चुनाव लड़ रहे सत्यनारायण पटेल के साथ मिलकर खजराना क्षेत्र में चुनाव प्रचार भी किया। BJP प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया के भाई श्याम हार्डिया के पुत्र विश्वास ने रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हुए। हार्डिया अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हुए।



इसके बाद वे पटेल को जनसंपर्क कराने के लिए खजराना क्षेत्र में भी लेकर पहुंचे। पटेल खजराना क्षेत्र में हार्डिया की गाड़ी पर बैठकर ही घूमते रहे। वहीं BJP प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया ने विश्वास से किसी तरह के रिश्ते होने की बात से ही इंकार कर दिया है।

suman

This news is suman