जनता से सतत संपर्क में रहे जगत बहादुर सिंह अन्नू का चुनावी जनसंपर्क, घर-घर पहुंच मांग रहे आशीर्वाद

6/20/2022 1:11:06 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): कांग्रेस से जबलपुर महापौर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से ही जगत बहादुर सिंह अन्नू अपनी चुनावी चुनौती का सामना बड़ी सावधानी और तत्परता से कर रहे हैं। उनकी नामांकन यात्रा में साथ आए समर्थकों के सैलाब ने कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू के उत्साह में प्रबल ऊर्जा का संचार किया है। नामांकन के बाद सघन जनसंपर्क करने निकले जगत बहादुर सिंह अन्नू रविवार की सुबह घमापुर क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कंचन परिसर में क्षेत्रीयजनों के साथ मिलकर पौधा रोपण किया। इसके बाद अन्नू सिंह निर्मला चर्च एवं सेंट पॉल चर्च पहुंचे, जहां उन्होंने मौजूदजनों से आत्मीय मुलाकात की और सभी से जीत का आशीर्वाद प्रदान करने की याचना की।

साधु-संतों का लिया आशीर्वाद
रविवार की सुबह महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू शास्त्री ब्रिज स्थित नरसिंह मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर में पूजन अर्चन कर ईश्वर से विजय श्री की मंगल कामना करने के साथ ही उन्होंने मंदिर में उपस्थित समस्त पूज्य साधु-संतों का भी अर्चन किया और उनसे आशीर्वाद हासिल किया। इसके बाद पार्षद प्रत्याशी डिंपल रिंकू टांक के साथ जगतबहादुर सिंह अन्नू ने नरसिंह मंदिर के आसपास क्षेत्रों में क्षेत्रीय जनों से संपर्क किया और जनता का आशीर्वाद हासिल किया।

अन्नू को मिल रहा भारी समर्थन
महापौर प्रत्याशी के रूप में जगत बहादुर सिंह हाथ जोड़कर जहां भी वोट और सपोर्ट की याचना कर रहे हैं, उनके प्रति लोगों का विश्वास और स्नेह देखते ही बन रहा है। जगत बहादुर सिंह अन्नू नगर निगम के कार्य और कार्यशैली के अनुभवी प्रत्याशी हैं। बीते 15 वर्षों से वे अपने नरसिंह वार्ड से अपनी और अपने साथियों की जीत दर्ज करवाते आ रहे हैं, जो उनकी कार्यकुशलता और जनप्रिय होने का प्रमाण है। लगातार सक्रिय कार्यकाल और सहज सरल व्यवहार जगत बहादुर सिंह अन्नू के लिए महापौर चुनाव में वरदान साबित होता स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण
रविवार को अपने साथियों और समर्थकों के साथ महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने सूपाताल, खमरिया (पिपरिया), रांझी (मोहनिया), सिटी कॉफी हाउस करमचंद चौक, एकता चौक, गंगासागर, और वासु डेरी विजयनगर सहित अनेक क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान वे अनेक धार्मिक आयोजनों में भी शामिल हुए और सभी से करबद्ध अनुरोध किया कि- अपने शहर जबलपुर और जबलपुर की प्राणरेखा मां नर्मदा की प्रभावी देखरेख, सेवा और सुनियोजित विकास हेतु इस बार महापौर के रूप में नगर सेवा का अवसर अवश्य प्रदान करें।



जनसंपर्क अभियान के दौरान उत्तरमध्य क्षेत्र विधायक विनय सक्सेना, पार्षद प्रत्याशी अमरीश मिश्रा, डिम्पल रिंकू टांक, जित्तू ठाकुर, रामदास यादव, अनिल शर्मा, अंशुल पटेल, गुरु कुशवाहा, अनुराग तिवारी, शुभम यादव, अंशुल यादव, दिलीप सेन, अजय मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव, अजय यादव, राजेन्द्र कुशवाहा,   यामिनी अन्नू सिंह, कीर्ति पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता, एवं समर्थकगण साथ रहे।

meena

This news is Content Writer meena