shivpuri में सिख जत्थे का सहारा बने गजराज, लोगों को याद आया ''हाथी मेरे साथी'' का सीन

9/25/2022 12:01:46 PM

शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा): शिवपुरी से एक हाथी का ट्रक (truck) में धक्का लगाने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर ट्रेंड (trend) कर रहा है। वीडियो में ट्रक गीली मिट्टी में फंसे हैं। जिसे कुछ लोग धक्का देकर ट्रक को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच एक हाथी (elephant) भी ट्रकों में धक्का देकर गीली मिट्टी में फंसे ट्रकों को निकालने का प्रयास कर रहा है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (video viral on soical media) हो रहा है।

अमृतसर से नांदेड़ जाते वक्त रुका था जत्था 

जानकारी के अनुसार सिख समुदाय (sikh community) का एक जत्था अमृतसर से महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहा था। इसी दौरान यह जत्था कोलारस (kolaras) के भटौआ गांव में सिख समाज के सेवादार के यहां रुका था। जत्थे में शामिल गुरु देव सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण उनके जत्थे में शामिल ट्रकों को कच्चे रास्ते पर खड़ा करना पड़ा था। एकाएक हुई तेज बारिश (heavy rain in shivpuri) के चलते मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। जिससे कई ट्रक मिट्टी में फंस गए। जिन्हें निकालने के लिए जत्थे में शामिल सिख समाज (sikh community) के लोग प्रयास कर रहे थे। इसमें जत्थे में शामिल हाथी ने भी सहयोग किया और मिट्टी में फंसे 3 ट्रकों को अपनी बलशाली सूंड से धक्का देकर बाहर निकलवाया।

हाथी स्याना है, ऐसा करने में उसे आता है मजा  

जत्थे में शामिल गुर देव सिंह ने बताया कि जत्थे में शामिल हाथी बहुत ही स्याना है, वह ऐसा कई बार कर चुका है। उसे ऐसा करने में बहुत ही अच्छा लगता है। हाथी उनके साथ अमृतसर से आया है, जो महाराष्ट्र के नांदेड़ में होने वाले दशहरा के पर्व पर आयोजित मेले में शामिल होगा उक्त हाथी कई प्रकार के करतब भी दिखाएगा। गुरदेव सिंह ने बताया कि उनके साथ जत्थे में 60 घोड़े भी शामिल हैं, जो उनके साथ नांदेड जा रहे हैं। घोड़ो और हाथी को वह लोग आज भी गुरु गोविंद सिंह की फ़ौज का हिस्सा मानते हैं। यह हाथी भी गुरु जी की फौज का एक सिपाही है। यह हाथी इंसानों जैसा समझदार है, इससे जैसा करने को कहा जाता है वैसा ही यह हाथी करता है। इससे पहले कई बार इसने फंसी गाड़ियों में धक्का देकर वाहर निकाला है। 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh